बीकानेर।नाबालिग लड़की का अपहरण करने का मामला नाल पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। घटना 21 सितंबर की है। इस संबंध में परिवादी ने करण राव, सुंदरलाल, पुष्पा, सवाई, अर्जुन निवासी गेमनापीर रोड विद्याधर नगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
परिवादी का आरोप है कि आरोपियों ने एकराय होकर उसकी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर लिया तथा घर से डेढ़ लाख रुपए नकदी, बोरिया ठुसी, पायल दो जोड़ी चोरी कर ले गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
























