बीकानेर में चोरों के हौसले बुलंद है। लगातार शहर में चोरी की वारदातों से आमजन भयभीत है। कभी मिनटों में गाडिय़ां पार हो रही है तो दूसरी और सेंधमारी कर सूने मकानों से माल पार किया जा रहा है। ऐसी ही खबर नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र से सामने आयी है। जहां पर सूने मकान में चोरों ने सेंधमारी कर करीब एक करोड़ का माल पार कर लिया है। घटना गुरूवार की रात की है। जहां पर चोरों ने अशोक पुरोहित के मकान में सेंधमारी कर माल उड़ा ले गए।
अशोक पुरोहित ने एफआईआर में बताया- उसके बेटे ने अपने मोबाइल में घर में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे थे। तभी घर का मेन गेट खुला पाया गया। इस पर सभी लोग दौड़ते हुए घर आए, जहां सारा सामान बिखरा हुआ था। खासकर, सोने चांदी के जेवरात वाली अलमारी भी खुली थी।
परिवादी ने बताया कि बेटी और पोती के जेवरात भी इसी में शामिल थे। इनमें सोने के 6 सेट, 6 अंगूठियां, 6 जोड़ी कान के जेवर, दो बड़े गले के हार, 6 छोटे हार, 8 सोने की चूडिय़ां थी। 12 जोड़ी कोनों के टॉप्स, 3 सोने की चैन, 4 नग सोने के कंगन, सात जोड़ी की बाली, एक सोने की रखड़ी, तीन नाक के सोने की नथ, दस जोड़ी बडी चांदी की पायल, पांच जोड़ी छोटी चांदी की पायल, दो जोड़ी रमजोड, नाक के सोने के 27 तीनखे, आठ नग चांदी की ग्लास, दस चांदी के प्याले, सात लेडीज सोने की अंगूठी, पांच जेंट्स सोने की अंगूठी, सोने के तीन पैडल सेट (तीन कान के, तीन गले के, तीन अंगूठी), छोटी बच्ची के सोने के कानों के नौ टॉप्स, छह चांदी के कंगन, दो सोने के बिस्कुट, तीन चांदी की जेंट्स अंगूठी, पांच चांदी की लेडीज अंगूठी, चार चांदी के लोटे, तीन पुराने मोबाइल फोन और करीब अस्सी हजार रुपए कैश चोरी हुए हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस सम्बंध में थानाधिकारी कविता पूनियां ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान सीसीटीवी और जानकारी जुटाई।
जिसके बाद पुलिस ने कैलाश विश्नोई नाम के युवक को हिरासत में लिया है। जिसके पास से माल बरामदगी भी हो गया है हालांकि माल कितना मिला है। इस सम्बंध में पुलिस जांच में जुटी है।






















