बीकानेर।किसान केसरी के नाम से प्रसिद्ध कांग्रेस के दिग्गज नेता रामेश्वरलाल डूडी का बीती रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे प्रदेश में शोक की लहर छा गई।आज दोपहर उनकी अंतिम यात्रा बीकानेर स्थित निवास स्थान से जाट बगेची जाएगी। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। अंतिम यात्रा में पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकराम जूली सहित कई बड़े नेता शामिल होंगे।
डूडी के निधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व सीएम अशोक गहलोत, गोविंद डोटासरा, पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी, गोविंद मेघवाल, डॉ. बी.डी. कल्ला, भंवर सिंह भाटी, विधायक अंशुमान भाटी, जेठानंद व्यास, विश्वनाथ मेघवाल, सुमित गोदारा, ताराचंद सारस्वत और पूर्व विधायक बिहारी विश्नोई ने गहरा शोक व्यक्त किया।
इसके अलावा देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया, शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़, कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, बिशनाराम सियाग समेत अनेक वरिष्ठ नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।
युवा नेताओं में भंवरलाल कूकणा, तोलाराम सियाग, जसराज सिंवर, वेद व्यास, सुरेन्द्र शेखावत, जुगल राठी, महावीर रांका, चन्द्रमोहन जोशी, महेन्द्र ढ़ाका, राजेन्द्र पंवार, भाजपा नेता किराडू, विजय आचार्य और मनीष सोनी सहित अनेक सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी दुख प्रकट किया।






















