बीकानेर।जयपुर-जोधपुर बाईपास पर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र के जयपुर-जोधपुर बाईपास पर गणेशम रिसोर्ट के पास की है। जहां पर आज अलसुबह आमने-सामने से दो कारों में भिड़ंत हो गयी। जिसमें दोनों कारें बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गयी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी है। वहीं तीन घायल हुए है। जिनको आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया। जहां पर घायलों का इलाज जारी है।






















