घर में घुसकर घरेलू गैस सिलेंडर चोरी करने का मामला कोटगेट पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। यह मामला बांद्राबास गुजरों की कब्रिस्तान के सामने रानी बाजार निवासी उस्मान अली पुत्र रोशन अली ने निखिल व लालू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना 22 व 23 अक्टूबर की रात्रि में हुई।इस संबंध में परिवादी ने बताया कि 22 अक्टूबर की रात को घर के अंदर घुसकर दो घरेलू गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए। जिसमें एक सिलेंडर पूरा भरा हुआ था तथा दूसरा सिलेंडर थोड़ा खाली था। परिवादी ने बताया कि उसके घर से सिलेंडर चोरी करके ले जाते हुए पड़ोसी ने देख लिया, जिसमें निखिल और लालू थे, जो गैस सिलेंडर चोरी करके ले गए। परिवादी ने बताया कि उसने सुबह देखा तो दो सिलेंडर नहीं मिले। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।























