फैक्ट्री में काम करने वाले युवक पर चोरी करने का आरोप लगा है। यह आरोप करणी इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित जिंदल फैक्ट्री के राजेश जिंदल ने लगाया है। इस संबंध में राजेश जिंदल ने मुक्ताप्रसाद नगर पुलिस थाने में फैक्ट्री में काम करने वाले यूपी निवासी अवनीश कुमार (पंकज) पुत्र प्रेमचंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।परिवादी ने बताया कि उसकी फैक्ट्री में काम करने वाले नौकर अवनीश कुमार (पंकज) ने उसकी करणी रिको स्थित फैक्ट्री से दो लाख पच्चास हजार रुपए नकदी तथा करीब 70 से 80 चांदी के सिक्के चोरी कर फरार हो गया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
























