बीकानेर।शहर के कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र में चोरों ने एक मकान पर धावा बोलते हुए नकदी व सोने-चांदी का सामान चोरी कर ले गए। चोरी की यह वारदात 27 अक्टूबर को रोशनी घर के पीछे की गली केजी कॉप्लेक्स के सामने रानी बाजार निवासी ऋषि कुमार के घर पर हुई। इस संबंध में ऋषि कुमार ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। परिवादी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति उसके घर से एक मोबाइल रेडमी, नकद 40 से 50 हजार रुपए, सोने की चेन, अंगुठियां, चुडिय़ां, चांदी के बर्तन आदि चोरी कर ले गया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
























