बीकानेर पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में नाल थाना पुलिस व डीएसटी टीम ने संयुक्त रूप से की।
गिरफ्तार आरोपियों में मोमराज निवासी रोहीणा, फलौदी (मुख्य सरगना), मोनाराम उर्फ मोहनराम निवासी गिराजसर, बज्जू तथा रेवंतराम निवासी रोहीणा, फलौदी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी मध्यप्रदेश से अवैध हथियार मंगवाकर यहां विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करते थे।
पूर्व में पुलिस ने एक निजी बस से चार पिस्टल व 30 जिंदा कारतूस बरामद किए थे। जिसकी जांच के यह सामने आया कि इन्हीं आरोपियों का इस अवैध खेप से संबंध है। इसके बाद टीम ने तस्करी के इस नेटवर्क का पता लगाते हुए आज आरोपियों को दबोच लिया गया।
नाल थानाधिकारी विकास बिश्नोई ने बताया कि मुख्य सरगना मोमराज मध्यप्रदेश से अवैध हथियार लाकर अपने साथियों के माध्यम से अलग-अलग स्थानों पर सप्लाई करता है। पुलिस अब आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है ताकि इस नेटवर्क के अन्य लिंक भी उजागर किए जा सकें।
इस पूरी कार्रवाई में सीओ सदर अनुष्ठा कालिया के सुपरविजन तथा थानाधिकारी विकास बिश्नोई के नेतृत्व में टीम ने कार्य किया। टीम में एएसआई दीपक यादव की भूमिका विशेष रूप से महत्वपूर्ण रही।
पुलिस ने कहना है कि जिले में अवैध हथियारों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।






















