हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी “केसर देसर युवा मोहल्ला विकास समिति” एवं “लाडला भैरूनाथ का ग्रुप” द्वारा केसर देसर चौक में 12 नवंबर को भैरवाष्टमी पर गणेश पूजन एवं विभिन्न कार्यक्रम रखे गए है।
कार्यकर्ता से बातचीत में बताया गया कि मंदिर पुजारी श्री नारायण जी पुरोहित एवं दाऊलाल जी किराडू के सानिध्य में सुबह भैरव पाठ एवं अभिषेक तथा शाम को विशेष श्रृंगार,महाआरती एवं 56 भोग का प्रसाद रखा गया है तथा शाम 7 बजे से रात्रि 12 बजे तक जागरण का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें “*श्याम दीवाना ग्रुप”* अपनी विशेष प्रस्तुति देंगे, वहीं *”वर्षा सैनी सांस्कृतिक नृत्य”* की प्रस्तुति देगी।
























