बीकानेर।बाइक चालक द्वारा लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए साइकिल सवार बच्चों को टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र के 6 नंबर डेयरी के पास 21 नवंबर की दोपहर को 1 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में कमलेश रत्रा पत्नी रामनारायण ने बुलेट बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।प्रार्थिया ने बताया कि बाइक सवार ने लापरवाही और तेज गति से बाइक को चलाते हुए उसके बच्चों की साइकिल को टक्कर मार दी। जिससे उसके बच्चे गिर गए और चोटिल हो गए। प्रार्थिया ने बताया कि इस हादसे में उसकी बेटी के गंभीर चोटें आयी है। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाय गया। जहां पर उसके पैर का ऑपरेशन किया गया है। वहीं उसके बेटे के हल्की चोटें आयी है। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।























