बीकानेर के सांसद रहे और अपने अभिनय से फैंस में अलग स्थान बनाने वाले अभिनेता धमेन्द्र का आज सोमवार को निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक 89 साल के धर्मेंद्र ने सोमवार दोपहर करीब 1 बजे अपने घर पर अंतिम सांस ली। इससे पहले भी 11 नवंबर को धर्मेंद्र के निधन की खबरें थीं, तब हेमा मालिनी और ईशा देओल ने इन खबरों को खारिज करते हुए नाराजगी जाहिर की थी। धर्मेंद्र को 10 नवंबर को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। एक्टर 2 दिनों तक वेंटिलेटर पर थे, जिसके बाद 12 नवंबर को उन्हें डिस्चार्ज किया गया था।
सिने स्टार धमेन्द्र बीकानेर से सांसद रहे और राजनीति में उनकी पहली और अंतिम पारी थी।
जिसके बाद धमेन्द्र ने राजनीति की तरफ कभी रूख नहीं किया था। अभिनेता के तौर पर धमेन्द्र के हर उम्र के फैंन रहे। फिर चाहे वो बच्चे या फिर बुजुर्ग। धमेन्द्र के अभिनय के प्रति हर कोई दीवाना था।























