बीकानेर। जमीन किसी और की और निर्माण किसी और से करवाएं जाने का आरोपों का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में पलाना निवासी कैलाश जाट ने राजाराम, कैलाश, रामनिवास व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।घटना रोही किसमीदेसर में 27 नवंबर से 30 नंवबर के बीच की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपी उसकी जमीन पर आए और उसकी जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण करने लगे। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने मारपीट कर उसे भगा दिया और मौके से घरेलू सामान चोरी कर ले गए। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसे धमकी देकर भगा दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






















