बीकानेर।युवक द्वारा सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र के पेमासर की है। जहां पर खेत में पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर युवक ने आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार पेमासर निवासी 35 वर्षीय युवक है। वह वहां परिवार सहित रहता है।
कल देर रात को उसने अपनी ढाणी के बाहर लगे नीम के पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी।
आज सुबह जब परिजन जागे तो उन्होंने जयकिशन को पेड़ से लटका देखकर इसकी सूचना बीछवाल थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर उसको पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया है।
























