बीकानेर। छोटी काशी के नाम से विख्यात बीकानेर शहर में आगामी 26 जून से भव्य ‘श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव’ का आयोजन होने जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान में वृंदावन (रामकुटी) के सुप्रसिद्ध संत श्री प्रहलाद जी महाराज अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा का रसास्वादन कराएंगे। कलश यात्रा से होगा शुभारंभ आयोजक सुभाष कालेर(पुत्र स्व. सोहनलाल कालेर) ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत 26 जून को सुबह 9 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। यह आयोजन जयपुर रोड स्थित महारानी किशोरी देवी स्कूल के सामने आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम की मुख्य जानकारी: कथा अवधि: 26 जून 2026 से 2 जुलाई 2026 तक।समय: प्रतिदिन सुबह 11:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक।नित्य कार्यक्रम: सुबह 5:00 बजे प्रार्थना प्रवचन एवं प्रभात फेरी।विशेष आयोजन (3 जुलाई): सुबह 5 बजे राम नाम जप, 9 बजे पूर्णाहुति यज्ञ।आयोजक परिवार ने समस्त बीकानेर वासियों से इस ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ कमाने की अपील की है। कथा का सीधा प्रसारण YouTube Live के माध्यम से भी किया जाएगा।.





















