बीकानेर। वर्ष 2026 के लिए दो स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश अनुसार वर्ष 2026 में 25 जून 2026 (गुरुवार) को निर्जला एकादशी तथा 6 नवंबर 2026 (शुक्रवार) को धनतेरस के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा। कल निर्जला एकादशी के दिन बीकानेर में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया हे। निर्जला एकादशी के दिन पूरे दिनभर में अनेक धार्मिक आयोजन होंगे साथ ही विभिन्न स्थानों पर शहर के भामाशाह, सेवादारों द्वारा दान पुण्य के आयोजन भी होंगे।





















