बीकानेर।शहर के सदर पुलिस थाना क्षेत्र में व्यक्ति द्वारा सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना सदर पुलिस थाना क्षेत्र के राणीसर बास में 13 दिसंबर की दोपहर को 2 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में नुरानी मस्जिद के पास शिवरतन पुत्र केवलराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि दोपहर को करीब दो बजे के आसपास उसकी दोहिती उसके पास आई और बताया कि उसके बेटे देवानंद ने कमरे में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। प्रार्थी ने बताया कि उसका बेटा शराब पीने का आदि था। परिवादी ने बताया कि उसके हुक से उतारकर ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
























