बीकानेर।बीकानेर में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अधिकारी को ट्रैप किया है। यह कार्रवाई एडिशनल एसपी आशीष कुमार की टीम ने की है। जानकारी के अनुसार टीम को टैक्स स्टेलमेंट में रिश्वत की सूचना मिली थी। जिस पर एसीबी ने अपना जाल बिछाया और अधिकारी को ट्रैप किया है।एसीबी ने स्टेट जीएसटी ऑफिस में छापा मारते हुए टैक्स असिस्टेंट ऑफिसर पुरुषोत्तम जोशी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जिसकी शिकायत परिवादी ने एसीबी में को दी। फिलहाल एसीबी टीम मौके पर है और जांच पड़ताल जारी है। फिलहाल रिश्वत की राशि के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है।
























