बीकानेर।पानी में डूबने से 18 साल के नौजवान की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नाल पुलिस थाना क्षेत्र के पानी की सरकारी डिग्गी डाईया में 28 दिसंबर की शाम को चार बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में आड़सर कालु निवासी रामप्रताप पुत्र रामचन्द्र सिद्ध ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि रामनिवास पानी की सरकारी डिग्गी रोही मे गिर गया। पैर फिसलने के कारण रामनिवास पानी में गिरा और डूब गया। जिसके चलते उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
























