नोखा पुलिस ने स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा मिली सूचना के अनुसार पुलिस को नागौर रोड पर स्मैक के साथ एक युवक की सूचना मिली, जिसके बाद रमजान पुत्र सफी मोहम्मद से पुलिस ने पूछताछ की, लेकिन रमजान पुलिस को सही जवाब नहीं दे पाया।उस पर पुलिस ने रमजान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के पास से 5.81 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुई।पुलिस ने रमजान छिपा निवासी नोखा को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मध्य पदार्थ अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया है।
























