बीकानेर।घर में कब्जे की नियत से जबरन घुसने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नयाशहर पुलिस थाने में मोहल्ला चुनगरान निवासी जिल्लत पत्नी अब्बास ने वाजिद अली, शबनम, साजिद, मुमताज के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थिया ने आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है कि आरोपियों ने गेट का ताला तोड़कर उसके घर पर प्रवेश किया।जिसके बाद आरोपियों ने उसके घर पर गैर कानूनी तरीके से कब्जा करने व चोरी करने की नियत से उसके बेटे के साथ मारपीट की। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों ने उससे कहा कि तेरा व तेरे बेटे का कीमती सामान व अलमारी का ताला तोड़कर जेवरात, नगदी, कपड़े निकाल लिए और तुम्हे कुछ नहंी मिलेगा। ऐसा बोलते हुए मकान पर कब्जे की धमकी दी। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
























