Sunday, February 8, 2026
    • Login
    hamarabikaner.com
    • बीकानेर
    • जयपुर
    • राजस्थान
    • भारत
    • कार्यक्रम
    • राजनीति
    • धर्म
    No Result
    View All Result
    • बीकानेर
    • जयपुर
    • राजस्थान
    • भारत
    • कार्यक्रम
    • राजनीति
    • धर्म
    No Result
    View All Result
    hamarabikaner.com
    No Result
    View All Result

    नोखा में नकली चांदी की ईंट बेचने की कोशिश, डेढ़ लाख की ठगी टली,सर्राफा व्यापारियों में दहशत, सतर्कता बढ़ी

    Jitu Bikaneri by Jitu Bikaneri
    January 21, 2026
    in Uncategorized
    नोखा में नकली चांदी की ईंट बेचने की कोशिश, डेढ़ लाख की ठगी टली,सर्राफा व्यापारियों में दहशत, सतर्कता बढ़ी
    1.2k
    SHARES
    Share on WhatsappShare on Facebook
    L

    नोखा। मंगलवार को नोखा कस्बे में नकली चांदी विक्रय का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसके बाद न केवल सर्राफा व्यापारियों बल्कि आमजन में भी चिंता बढ़ गई है। मामला सामने आने के बाद पूरे कस्बे में सर्राफा कारोबार को लेकर भय और सतर्कता का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार उपखंड मुख्यालय क्षेत्र का एक युवक, जो एक सोना-चांदी व्यापारी का जान-पहचान का व्यक्ति बताया जा रहा है, उसने रुपयों की जरूरत का हवाला देते हुए आधा किलो वजन की चांदी की एक ईंट बाजार में बेचने के लिए दी। संबंधित व्यक्ति का सर्राफा समाज के लोगों के साथ उठना-बैठना था, जिस कारण आपसी विश्वास के चलते ज्वेलर्स ने बिना संदेह किए ईंट को तौल लिया और बाजार भाव से करीब डेढ़ लाख रुपए देने की सहमति जता दी।

    इसी दौरान एक छोटी-सी संदिग्ध घटना से ज्वेलर्स को शक हुआ। जिस युवक ने चांदी की ईंट दी थी, वह अचानक बिना कुछ बोले वहां से निकल गया। लेन-देन विश्वास पर आधारित होने के बावजूद इस व्यवहार ने व्यापारियों को सतर्क कर दिया। जब ज्वेलर्स ने चांदी जांचने की मशीन से ईंट की जांच की, तो वह पूरी तरह नकली निकली। व्यापारियों की भाषा में इस प्रकार की नकली ईंट को “चोरसा” कहा जाता है, जो देखने में बिल्कुल असली चांदी जैसी होती है और वजन में भी भारी होती है। नकली ईंट सामने आने के बाद ज्वेलर्स ने सूझबूझ से काम लिया। युवक को यह कहकर वापस बुलाया गया कि उसकी चांदी बिक गई है और वह दुकान पर आकर भुगतान ले जाए। जब युवक दुकान पर पहुंचा और उसे ईंट के नकली होने की जानकारी दी गई, तो वह मौके से फरार हो गया, लेकिन नकली चांदी की ईंट वहीं छोड़ गया। इस तरह ज्वेलर्स को होने वाली करीब डेढ़ लाख रुपए की ठगी टल गई।

    इस घटना की जानकारी आग की तरह पूरे नोखा के ज्वेलर्स में फैल गई। व्यापारी एक-दूसरे को इस तरह की ठगी से सावधान करने लगे। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद सर्राफा व्यापारियों में भय का माहौल है। कई लोग अपने पहले खरीदे गए जेवरात की शुद्धता को लेकर भी जानकारी जुटाते नजर आए।
    बढ़ते भाव, बढ़ती ठगी

    वर्तमान में वैश्विक अनिश्चितता के चलते सोने और चांदी के भाव तेजी से बढ़ रहे हैं। हजारों रुपए रोज बढ़ते दामों के कारण ये कीमती धातुएं आम आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं। इसी का फायदा उठाकर कुछ लोग नकली सोना-चांदी और नकली चांदी से बने गहने बाजार में उतारने की कोशिश कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार महिलाओं की पायजेब सहित कुछ अन्य गहने भी नकली चांदी के बनाए जा रहे हैं।
    व्यापारियों का कहना है कि सोना-चांदी खरीदते समय लोग केवल विश्वसनीय ज्वेलर्स से ही खरीदारी करें और किसी अनजान व्यक्ति या दुकानदार से लेन-देन न करें, ताकि मेहनत की कमाई ठगी का शिकार न हो। पूरे दिन इस नकली चांदी की ईंट को लेकर चर्चाओं का दौर चलता रहा और सोशल मीडिया पर भी लोग एक-दूसरे को सतर्क करते नजर आए।

    SendShare496
    Previous Post

    बीकानेर: बेटे को छुड़ाने पहुंची महिला से मारपीट, आरोपियों पर केस दर्ज

    Next Post

    श्रीडूंगरगढ़ में बड़ी चोरी, घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े चोर,मामला दर्ज

    Latest News

    बीकानेर: युवक से मारपीट, जातिसूचक गालियां देने का आरोप; कई नामजद पर मामला दर्ज
    Uncategorized

    February 8, 2026
    बीकानेर: बंद मकान में चोरी, गैस सिलेंडर व चांदी-पीतल के बर्तन ले गए चोर

    बीकानेर: सुरक्षा ड्यूटी के लिए पुलिस अधिकारियों की नई दरें तय, कांस्टेबल से एएसपी तक शुल्क निर्धारित

    बीकानेर: नाबालिग से मारपीट, जातिसूचक गालियां देने का आरोप; एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज

    बीकानेर: बिल्डिंग में काम करने वाले 16 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाई

    बीकानेर: 9वीं–11वीं के वार्षिक परिणाम अब 25 मार्च को, शिविरा पंचांग में संशोधन

    बीकानेर: अंडरब्रिज से गिरने पर घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

    बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा पुष्करणा ओलंपिक सावे में 108 वधुओं को सामूहिक भेंट

    February 7, 2026
    लूणकरणसर में अवैध हथियार के साथ 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

    बीकानेर: घर जा रहे युवक पर चाकू से हमला, नयाशहर थाना क्षेत्र का मामला
    Uncategorized

    बीकानेर: घर जा रहे युवक पर चाकू से हमला, नयाशहर थाना क्षेत्र का मामला

    February 7, 2026
    Next Post
    श्रीडूंगरगढ़ में बड़ी चोरी, घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े चोर,मामला दर्ज

    श्रीडूंगरगढ़ में बड़ी चोरी, घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े चोर,मामला दर्ज

    शराब के नशे में युवक ने की आत्महत्या, किराये के कमरे में मिला शव

    शराब के नशे में युवक ने की आत्महत्या, किराये के कमरे में मिला शव

    बीकानेर: युवक से मारपीट, जातिसूचक गालियां देने का आरोप; कई नामजद पर मामला दर्ज
    Uncategorized

    बीकानेर: युवक से मारपीट, जातिसूचक गालियां देने का आरोप; कई नामजद पर मामला दर्ज

    by Jitu Bikaneri
    February 8, 2026
    0

    बीकानेर।युवक के साथ कई लोगों द्वारा मिलकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने...

    Read moreDetails
    बीकानेर: बंद मकान में चोरी, गैस सिलेंडर व चांदी-पीतल के बर्तन ले गए चोर

    बीकानेर: बंद मकान में चोरी, गैस सिलेंडर व चांदी-पीतल के बर्तन ले गए चोर

    February 8, 2026
    बीकानेर: सुरक्षा ड्यूटी के लिए पुलिस अधिकारियों की नई दरें तय, कांस्टेबल से एएसपी तक शुल्क निर्धारित

    बीकानेर: सुरक्षा ड्यूटी के लिए पुलिस अधिकारियों की नई दरें तय, कांस्टेबल से एएसपी तक शुल्क निर्धारित

    February 8, 2026
    बीकानेर: नाबालिग से मारपीट, जातिसूचक गालियां देने का आरोप; एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज

    बीकानेर: नाबालिग से मारपीट, जातिसूचक गालियां देने का आरोप; एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज

    February 8, 2026
    बीकानेर: बिल्डिंग में काम करने वाले 16 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाई

    बीकानेर: बिल्डिंग में काम करने वाले 16 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाई

    February 8, 2026
    बीकानेर: युवक से मारपीट, जातिसूचक गालियां देने का आरोप; कई नामजद पर मामला दर्ज
    Uncategorized

    बीकानेर: युवक से मारपीट, जातिसूचक गालियां देने का आरोप; कई नामजद पर मामला दर्ज

    by Jitu Bikaneri
    February 8, 2026
    0

    बीकानेर।युवक के साथ कई लोगों द्वारा मिलकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने...

    Read moreDetails
    बीकानेर: बंद मकान में चोरी, गैस सिलेंडर व चांदी-पीतल के बर्तन ले गए चोर

    बीकानेर: बंद मकान में चोरी, गैस सिलेंडर व चांदी-पीतल के बर्तन ले गए चोर

    February 8, 2026
    बीकानेर: सुरक्षा ड्यूटी के लिए पुलिस अधिकारियों की नई दरें तय, कांस्टेबल से एएसपी तक शुल्क निर्धारित

    बीकानेर: सुरक्षा ड्यूटी के लिए पुलिस अधिकारियों की नई दरें तय, कांस्टेबल से एएसपी तक शुल्क निर्धारित

    February 8, 2026
    बीकानेर: नाबालिग से मारपीट, जातिसूचक गालियां देने का आरोप; एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज

    बीकानेर: नाबालिग से मारपीट, जातिसूचक गालियां देने का आरोप; एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज

    February 8, 2026
    बीकानेर: बिल्डिंग में काम करने वाले 16 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाई

    बीकानेर: बिल्डिंग में काम करने वाले 16 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाई

    February 8, 2026
    Facebook Twitter Instagram Youtube

    बीकानेर का सबसे लोकप्रिय डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म, जहां आपको बीकानेर की हर छोटी-बड़ी खबर, अपडेट, इवेंट्स और अन्य जानकारी सबसे पहले मिलेगी। फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हाट्सएप पर लाखों फॉलोअर्स के साथ, हमारा बीकानेर बीकानेरवासियों को जोड़ने और उनकी आवाज़ को आगे बढ़ाने का माध्यम है। हमारी वेबसाइट पर बीकानेर की परंपरा, संस्कृति और शहर की धड़कन को करीब से जानने का अवसर पाएं। "आपके शहर की हर खबर, आपकी अपनी जगह पर ! हमारा बीकानेर की वेबसाइट व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने बिजनेस का विज्ञापन करवाने के लिए संपर्क करें- 9672313100

    बीकानेर: युवक से मारपीट, जातिसूचक गालियां देने का आरोप; कई नामजद पर मामला दर्ज
    Uncategorized

    बीकानेर: युवक से मारपीट, जातिसूचक गालियां देने का आरोप; कई नामजद पर मामला दर्ज

    by Jitu Bikaneri
    February 8, 2026
    बीकानेर: युवक से मारपीट, जातिसूचक गालियां देने का आरोप; कई नामजद पर मामला दर्ज

    बीकानेर: युवक से मारपीट, जातिसूचक गालियां देने का आरोप; कई नामजद पर मामला दर्ज

    February 8, 2026
    बीकानेर: बंद मकान में चोरी, गैस सिलेंडर व चांदी-पीतल के बर्तन ले गए चोर

    बीकानेर: बंद मकान में चोरी, गैस सिलेंडर व चांदी-पीतल के बर्तन ले गए चोर

    February 8, 2026
    बीकानेर: सुरक्षा ड्यूटी के लिए पुलिस अधिकारियों की नई दरें तय, कांस्टेबल से एएसपी तक शुल्क निर्धारित

    बीकानेर: सुरक्षा ड्यूटी के लिए पुलिस अधिकारियों की नई दरें तय, कांस्टेबल से एएसपी तक शुल्क निर्धारित

    February 8, 2026
    बीकानेर: नाबालिग से मारपीट, जातिसूचक गालियां देने का आरोप; एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज

    बीकानेर: नाबालिग से मारपीट, जातिसूचक गालियां देने का आरोप; एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज

    February 8, 2026
    बीकानेर: बिल्डिंग में काम करने वाले 16 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाई

    बीकानेर: बिल्डिंग में काम करने वाले 16 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाई

    February 8, 2026

    © 2025 Hamara Bikaner - Developed By Uddan promotions Pvt Ltd.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • बीकानेर
    • जयपुर
    • राजस्थान
    • भारत
    • कार्यक्रम
    • राजनीति
    • धर्म

    © 2025 Hamara Bikaner - Developed By Uddan promotions Pvt Ltd.

    Join Our WhatsApp Group