लालगढ़ रेलवे स्टेशन की वॉशिंग लाइन में खड़ी अवध–आसाम एक्सप्रेस ट्रेन में एक अज्ञात व्यक्ति सोया हुआ मृत अवस्था में पाया गया। सूचना मिलते ही ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सदस्य सोएब भाई, मो. जुनैद और राजकुमार खड़गावत एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद रेलवे थाना पुलिस की निगरानी और जांच में शव को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरी मुआयना करवाने के बाद शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
इस दौरान ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी से हाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोएब भाई तथा असहाय सेवा संस्थान, बीकानेर से राजकुमार खड़गावत, मो. जुनैद, ताहिर हुसैन, रमजान, मो. सतार, रॉबिन सहित अन्य सदस्य मौके पर मौजूद रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पहचान होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।























