बीकानेर।मारपीट करने और बाइक में तोडफ़ोड़ करने की खबर सामने आयी है। घटना कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनाथ जी मंदिर के पास पुराने पुल के नीचे 22 जनवरी की रात की है। इस सम्बंध में हमालों की बारी क्षेत्र में रहने वाले गणेश माली ने रईस तीन-चार अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।प्रार्थी ने बताया कि वह अपने परिचितों के साथ दूध लेकर लौट रहा था। श्रीराम के साथ 4-5 लोग मारपीट कर रहे थे जब हमने उक्त लोगों से छुड़ाने का प्रयास किया तो पास की एक दुकान से चार-पांच लोग आए और उसके साथ मारपीट करने लगा। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियो ने उसके साथ लाठी, डंडो से मारपीट की और बाइक को तोड़ दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।























