आज भवन निर्माण मजदूर संघ द्वारा 4 श्रम संहिताओं के प्रति जागरूकता अभियान के अंतर्गत भवन निर्माण श्रमिकों की एक जागरूक बैठक का सुजानदेसर में आयोजन किया गया।
इस बैठक में *श्रम कल्याण बोर्ड के सदस्य एवं भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री गौरीशंकर जी व्यास* विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने श्रमिक साथियों को श्रम कानूनों, श्रमिक कल्याण योजनाओं, उनके हकों एवं उन्हें मिलने वाले विभिन्न लाभों की विस्तृत जानकारी दी तथा संगठन की भूमिका पर मार्गदर्शन प्रदान किया।
*बैठक की अध्यक्षता श्री गोपिकिशन जी गहलोत ने की।*
जिला महामंत्री कन्हैया लाल सोलंकी ने बताया कि बैठक में भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री श्री नवीन स्वामी, महासंघ के प्रदेश मंत्री श्री दिलीप जी व्यास की गरिमामय उपस्थिति रही। साथ ही भवन निर्माण मजदूर संघ के अध्यक्ष श्री राजकुमार जी प्रजापत, उपाध्यक्ष श्री धूडाराम जी, कार्यालय मंत्री श्री महावीर प्रजापत, श्री नंदू सोलंकी, सुजानदेसर से श्री ओमप्रकाश, श्री बजरंग लाल जी, श्री जुगलकिशोर जी, श्री संजय जी गहलोत, श्री रामचंद्र जी गहलोत, श्री गणेश सहित बड़ी संख्या में श्रमिक साथी उपस्थित रहे।
*अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री गोपिकिशन जी गहलोत ने कहा कि मजदूरों के हर हक और अधिकार की लड़ाई में भारतीय मजदूर संघ हमेशा मजदूरों के साथ खड़ा है और आगे भी उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करता रहेगा।*
बैठक में श्रमिकों को 4 श्रम संहिताओं के साथ-साथ उनके अधिकारों एवं उन्हें मिलने वाले लाभों के प्रति जागरूक किया गया, जिससे श्रमिकों में सकारात्मक उत्साह देखा गया।
स्थान: सुजानदेसर, बाबा रामदेव मंदिर के पास
























