बीकानेर। नकबजनी को लेकर गंगाशहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आईजी हेमंत शर्मा, एसपी कावेन्द्र सागर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती राठौड़ के सुपरविजन में गंगाशहर पुलिस थानाधिकारी परमेश्वर सुथार की टीम ने की है। पुलिस टीम नेनकबजनी गैंग का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने एक दर्जन वारदातें ट्रेस आउट की है। एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन में थानाधिकारी परमेश्वर सुधार के नेतृत्व में कार्रवाई हुई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में प्रेमरतन, धर्माराम व नरेन्द्र ओझा है। जिसमें प्रेमरनत के खिलाफ कुल 66 मुकदमे, धर्माराम पर 18 मुकदमे व नरेंद्र ओझा के खिलाफ सात केस अलग- अलग पुलिस थानों में दर्ज है। इसके अलावा वांछित अपराधी अभय व रामदयाल सहित कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के अनुसार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है, जिसमें नकबजनी की कई वारदातों का पर्दाफाश होने की संभावना है। थानाधिकारी परमेश्वर सुथार के नेतृत्व में हुई कार्यवाई में एएसआई मांगीलाल, सवाईसिंह, रघुवीर, रामनिवास, सीताराम, प्रदीप की अंहम भूमिका रही।
























