बीकानेर।युवक के साथ कई लोगों द्वारा मिलकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने में सुभाषपुरा निवासी हिमांशु पुत्र अजय ने जयसिंह, आसिफ, अरमान, आदिल, योगेश, हैप्पी, मो. मुगल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।घटना डॉ. करणीसिंह स्टेडियम के पास 26 जनवरी की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताय कि आरोपियों ने स्टेडियम के पास उसके साथ अभद्रता करते हुए जाति सूचक गालियां दी। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और सिर पर कड़े से वार किया। वहीं एक अन्य व्यक्ति चाकू लेकर पीछे भागा। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





















