बीकानेर।मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति द्वारा सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र के रामपुरा बस्ती गली नंबर 4 में 14 फरवरी की शाम की है। इस सम्बंध में मृतक के बेटे अशोक कुम्हार ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके 58 वर्षीय पिता गोवर्धन पुत्र धुनाराम जो कि काफी समय से मानसिक रूप से बीमार थे। जिसके चलते उसके पिता ने परेशान होकर घर के कमरे में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।























