बीकानेर।अचानक से नाल क्षेत्र में धमाका होने और आसपास के लोगों के सकते में आ जाने की खबर सामने आयी है। दरअसल कुछ समय पूर्व नाल पुंलिस थाना क्षेत्र में एक बम मिला था। जिसे पुलिस टीम की सूचना के बाद सुरक्षित किया गया था। आज सुरक्षित किए गए बम का डिफ्यूज किया गया। 4 जनवरी 2026 को थाना क्षेत्र के पास झाडिय़ों में जिंदा बम पड़ा मिला। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और सेना ने इसको अपने कब्जे में लिया। जिसके बाद नाल पुलिस ने सेना की सोमवार को 24 इन्फैंट्री डिवीजन से संपर्क किया।
लेफ्टिनेंट कर्नल सागर देशपांडे व मेजर अमित मुंढे के नेतृत्व में सेना की विशेषज्ञ टीम मौके पर पहुंची।सेना ने सोमवार को इन-सीटू नियंत्रित विस्फोट कर बम का सुरक्षित निस्तारण किया। अचानक तेज आवाज से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई।निस्तारण के दौरान थानाधिकारी विकास बिश्नोई के निर्देशन में पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी की। इस दौरान ग्रामीणो ने पुलिस का सहयोग किया। नियंत्रित विस्फोट के बाद सेना ने स्थल की जांच कर अवशेष हटाए और क्षेत्र को सुरक्षित घोषित किया।






















