बीकानेर।बीकानेर जेल से पेरोल पर गए हुए बंदी के फरार हो जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में बीछवाल पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। केन्द्रीय कारागृह के प्रहरी बाबुलाल जाट ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि पीपाड़ जोधपुर के रहने वाले बंदी सलाम उर्फ छोटिया पुत्र युसुफ खा जो कि पैरोल के लिए बाहर गया हुआ था। समय पूर्ण होने 17 फरवरी को भी वापिस नहीं आया। परिवदी ने बताया कि बंदी फरार हो गया है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।























