बीकानेर। साइबर ठगी के अभियुक्त के खिलाफ कोर्ट में 786 पेज की चार्जशीट पेश की गई है। वो ग्रामीणों-मजदूरों के खाते खुलवाकर साइबर ठगी की रकम का उन खातों में ट्रांजेक्शन करता था। साइबर पुलिस थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि पिछले साल 29 नवंबर को बज्जू के गोड़ू में वार्ड नंबर 4 निवासी राकेश बिश्नोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले की जांच की तो सामने आया कि अभियुक्त ग्रामीणों और मजदूरों को गुमराह कर उनके नाम से बैंकों में खाते खुलवाता था।
इन खातों में देश के अलग-अलग राज्यों में साइबर ठगी से हड़पी रकम जमा कर ट्रांजेक्शन करता था। मामले की जांच पूरी कर 786 पेज की चार्जशीट तैयार कर कोर्ट में पेश कर दी गई है। चार्जशीट में 40 न्यायिक दस्तावेज और 22 गवाहों के बयान हैं। आरोपी राकेश की जमानत नहीं हुई है, वो न्यायिक हिरासत में है।
























