बीकानेर। शेयर बाजार में अधिक मुनाफा दिलाने का लालच देकर एक व्यक्ति से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गांधी कॉलोनी निवासी राजेशकुमार सिंह (46) ने रिपोर्ट दी कि उन्हें फरवरी माह में एक व्हाट्सएप ग्रुप ‘Victory Vanguards 2 Team-8’ में जोड़ा गया। ग्रुप के एडमिन के रूप में विकास शर्मा नामक व्यक्ति सामने आया, जिसने भारतीय व अमेरिकी शेयर बाजार में निवेश कर भारी मुनाफा दिलाने का दावा किया।
आरोपी के कहने पर पीड़ित ने ‘Geosphere LLC’ नाम की एप डाउनलोड की और एक कथित आईपीओ “राजपुताना स्टेनलेस लिमिटेड” में निवेश किया। आरोपी के निर्देश पर पीड़ित, उसकी पत्नी नंदिनी व अन्य परिजनों के खातों से अलग-अलग तिथियों में कुल 70 लाख 40 हजार रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए गए। निवेश के बाद एप में करीब 90 लाख रुपये का मुनाफा दिखाया गया, लेकिन जब पीड़ित ने राशि निकालने का प्रयास किया तो पैसा नहीं निकला। इस पर आरोपी ने और 1.32 करोड़ रुपये निवेश करने की मांग की, जिससे पीड़ित को ठगी का शक हुआ।
पीड़ित ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करव जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस थान दर्ज रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिल भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की विभिन्न धार में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह मामला साइबर ठगी से जुड़ा हुआ है और जांच सौंपी गई है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि इस तरह के व्हाट्सएप ग्रुप और अनजान निवेश योजनाओं से सावधान रहें।


























