बीकानेर। मुख्य अनाज मंडी में तीन दिनों तक कारोबार पूरी तरह थम रहेगा। जानकारी के अनुसार मंडी 29 मार्च से 31 मार्च तक पूर्णतया बंद रहेगी। इस
दौरान किसी भी प्रकार की जिंसों की बोली नहीं होगी। मंडी में पुनर्गतिविधियां 1 अप्रैल से शुरू होगी। यह निर्णय वित्तीय वर्ष की समाप्ति को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। ताकि लेखा-जोखा और अन्य आवश्यक प्रक्रिया व्यवस्थित रूप से पूरी की जा सके। तीन दिन तक अनाज मंडी में कोई कार्य भी नहीं होगा।
























