बीकानेर।अवैध गैस रिफिलिंग करने को लेकर पुलिस ने अब मुकदमा दर्ज किया है। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में रसद विभाग के अधिकारी ने पवन सुथार ने मनोज कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि मनोज कुमार ने अवैध रूप से गैस रिफिलिंग की। कार्रवाई के दौरान मौके से 38 गैस सिलेंडर व इलेक्ट्रिक कांटा जब्त किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कराजंच शुरू कर दी है।


























