बीकानेर। बीकानेर। दो गाडिय़ों में आपसी टक्कर होने के बाद नाराज युवकों ने एक युवक के साथ जमकर मारपीट कर डाली। उसे सडक़ पर दौड़ा-दौडक़र मारा गया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना पांच अप्रैल की रात्रि करीब साढ़े दस बजे बीकानेर मेडिकल सर्किल के पास की बताई जा रही है, जहां दो गाडिय़ां आपस में टकरा जाती है। उसके बाद गुस्साए एक गाड़ी में सवार युवकों ने दूसरी गाड़ी में सवार युवक के साथ सडक़ पर मारपीट कर डाली। उसे सडक़ पर दौड़ा-दौड़ा मारा गया। इस बीच कुछ युवक मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। इन युवकों ने जमकर तांडव मचाया। हालांकि बाद में कुछ युवकों ने बीच-बचाव किया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

























