बीकानेर। राजस्थान में लगातार दो दिन रेत के बवंडर के बाद सोमवार को भी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने के कारण सोमवार सुबह सवाई माधोपुर, कोटा व अजमेर में बारिश हुई। जयपुर, दौसा जिलों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 1 जून को 20 जिलों में यलो अलर्ट है। इसका असर 4 जून तक रहेगा। इससे पहले रविवार को जैसलमेर के बॉर्डर एरिया में दोपहर बाद तेज बवंडर आने से कई इलाके धूल-मिट्टी से घिर गए। बवंडर के बाद बारिश और ओले गिरने से तापमान में गिरावट हुई। पिछले 24 घंटे में बीकानेर, हनुमानगढ़, चूरू, जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर, बाड़मेर, जालोर में हल्की से मध्यम बारिश हुई।






















