बीकानेर। खड़े ट्रक में पीछे से से ट्रक की टक्कर लग जाने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नापासर पुलिस थाना क्षेत्र के भारतमाला रोड़ पर रेस्ट हाउस के पास रोही नोरंगदेसर में 26 मई की है। इस सम्बंध में भामटसर निवासी शिवलाल सारण ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका भाई रेस्ट हाउस में गाड़ी को खड़ा करके सो रहा था। इस दौरान दूसरा ट्रक खड़े ट्रक में घुस गया। जिसके चलते उसके भाई की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





















