बीकानेर शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच एक बार फिर चाकूबाजी की वारदात सामने आई है। ताजा घटना में एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।जानकारी के अनुसार सुभाषपुरा निवासी आदिल पुत्र रजाक पर देर रात अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। हमले में आदिल के शरीर पर कई जगह चाकू के घाव आए हैं। गंभीर हालत में उसे तत्काल पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों की टीम घायल की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।शहर में लगातार सामने आ रही चाकूबाजी की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले भी नया शहर थाना क्षेत्र के सोनगिरी कुआं इलाके में इरफान पुत्र कुदरत अली चौहान पर कुछ युवकों द्वारा चाकू से हमला किया गया था, जिसका इलाज अभी भी पीबीएम अस्पताल में चल रहा है। गौरतलब है कि दो दिन पहले भी नया शहर थाना क्षेत्र के सोनगिरी कुआं इलाके में एक युवक पर चाकू से हमला किया गया था, जिसका उपचार भी पीबीएम अस्पताल में चल रहा है। इससे पूर्व मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में एक युवक पर फायरिंग की घटना हुई, गनीमत रही कि युवक के पैर में गोली लगी, अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता। इस तरह लगातार सामने आ रही चाकूबाजी की घटनाओं ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और आमजन में भय का माहौल बनता जा रहा है।





















