बीकानेर। सोलर प्लेट लगाने के लिए पैसे लेने के बाद भी प्लेट नहीं लगाने की खबबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र के परशुराम कॉलोनी की है। इस सम्बंध में रामलाल मेघवाल ने जितेन्द्र और रामकृष्ण के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि आरोपित ने उसके छत पर सोलर प्लेट लगाने के एवज में पैसे ले लिए।
जिसके बाद छत पर केवल प्लेटे लगाने का स्ट्रक्चर लगाकर चले गए। जिसके बाद अब तक कई बार कहने के बावजूद भी आरोपित ने उसके घर पर सोलर की प्लेटे नहीं लगाई लेकिन इसके बावजूद भी वह सोलर के लिए लिए गए लोन के पैसे भर रहा है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है





















