बीकानेर। बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म के पास शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना आज को शाम करीब सवा चार बजे के आसपास की है। जहां पर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या पर के पास एक व्यक्ति का शव मिला है । सूचना मिलने पर ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के राजा कुमार सोएंब भाई, मो जुनैद ख़ान, व राजकुमार खडग़ावत एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुँचे।मौके पर रेलवे थाना पुलिस टीम की निगरानी में मृतक को पी बी एम अस्पताल लेकर गए । वहाँ डॉक्टरी मुआयना करवाकर शव को मोचरी में रखवाया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी है। इस दौरान ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी
हाजी राज कुमार जाकिर, हाजी नसीम, सोयेब भाई, मो जुनैद ख़ान, अब्दुल सतार, इमरान व राजकुमार खडग़ावत आदि मौजूद रहें।





















