गंगाशहर नगर के गणगौर पार्क, किश्मीदेसर (भैरूनाथ बस्ती) में रविवार, 21 जून 2026 को प्रातः 6:00 बजे से 7:00 बजे तक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “Yoga for Healthy Ageing” रखी गई है, जिसका उद्देश्य योग के माध्यम से सभी आयु वर्ग के लोगों को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा। योग विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास करवाया जाएगा तथा योग के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक लाभों की जानकारी दी जाएगी।
मोहन योगी ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन प्रसन्न तथा जीवनशैली संतुलित रहती है। विशेष रूप से बढ़ती आयु में योग व्यक्ति को सक्रिय, ऊर्जावान एवं रोगमुक्त जीवन जीने में सहायक सिद्ध होता है।
शिवरतन फौजी ने क्षेत्रवासियों से अनुरोध किया गया है कि वे समय पर उपस्थित होकर योग दिवस कार्यक्रम में भाग लें तथा स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
कार्यक्रम विवरण:
📅 दिनांक: 21 जून 2026 (रविवार)
🕕 समय: प्रातः 6:00 बजे से 7:00 बजे तक
📍 स्थान: गणगौर पार्क, किश्मीदेसर, भैरूनाथ बस्ती, गंगाशहर नगर
🎯 थीम: Yoga for Healthy Ageing





















