बीकानेर। देशभर में आज नीट की परीक्षा आयोजित का जा रही है। जो कि दो बजे से शुरू हो गयी है और सवा पांच बजे तक आयोजित की है। नीट की परीक्षा के मद्देनजर इस बार सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किया गए है। बीकानेर में भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए है। बीकानेर में आज करीब 7 हजार विद्यार्थी 22 केन्द्रो पर नीट की परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की जांच के बाद ही एंट्री दी गयी है। बता दे कि नीट की परीक्षा में पहले पेपर लीक हो गया था।जिसके बाद नीट की परीक्षा को रद्द करते हुए दुबारा यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। आज हो रही परीक्षा के मद्देनजर केन्द्र सरकार ने टेलीग्राम पर भी अस्थाई बैन लगाया है ताकि किसी भी प्रकार से पेपर लीक ना हो। वहीं बीते दिनों देशभर में पेपर लीक को कई संदिग्धों को भी पकड़ा गया था जो कि टेलीग्राम के जरिये नीट के नाम से पेपर बेचने के लिए अभ्यर्थियों को अपनी बातों में फसाने का प्रयास कर रहे थे।





















