बीकानेर। महिला के द्वारा बेटे को पैसे नहीं देने पर बेटे द्वारा मारपीट करने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र के वैष्णोधाम की है। इस सम्बंध में डीडवाना हाल वैष्णोधाम निवासी लकीरा ने पर्चा बयान में अपने बेटे बीरबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थिया ने बताया कि उसके बेटे ने उससे पैसे मांगे। जब बेटे को पैसे देने से इंकार किया तो आरोपी बेटे ने उसके साथ मारपीट की। जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





















