बीकानेर सद्भावना संगीत कला केंद्र की और से आगामी 2 जुलाई को नरेन्द्र सिंह ऑडिटोरियम में शाम 4 बजे संगीत कार्यक्रम वजम ए सुकून के अंतर्गत रेडियो पर सुने गाने सुहाने कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें संस्था के चुनिंदा गायक राज कुमार खड्गावत करण सिंह सिसोदिया, मो. आरिफ़ समेंजा, विवेकानंद आर्य, मुस्ताक समेजा, सगीर दिन भाटी , जावेद मिर्जा , हेमलता तिवारी, डॉ. राकेश सारस्वत होंगे आयोजक इकरामुद्दीन कोहरी ने बताया की आकाशवाणी के 90 वर्ष पूरे होने पर इस वर्ष सात संगीत आयोजन , अनेक विषयों पर चर्चा होगी 2 जुलाई के आयोजन के बाद 30 जुलाई मो. रफ़ी, 4 अगस्त किशोर कुमार 27 अगस्त स्व. मुकेश की याद में कार्यक्रम होंगे उपरोक्त चारों कार्यक्रम में होनें वाली परीचर्चा के मुख्य वक्ता इकरामुद्दीन कोहरी रेडियो संगीत और सुकून पर विचार रखेंगे, पेड़ लगाओ – पेड़ बचाओ विषयक गोष्ठी में अनेक वक्ता विचार रखेंगे कार्यक्रम के अंतिम कार्यक्रम में 27 अगस्त को संगीतकार रफीक राजा ( मुंबई) का सम्मान किया जायेगा





















