बीकानेर। ब्याज माफिया से परेशान युवक द्वारा सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। युवक खेत में बने कमरे में फंदे से झूलता मिला। इस सम्बंध में मृतक के पिता ने तीन लोगों के खिलाफ आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है।मामला चुरू के तारानगर से जुड़ा है। इस सम्बध्ंा में मृतक के पिता दिनेश कुमार ब्राह्म्ण की रिपोर्ट पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।दिनेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा गणेश शुक्रवार को सात्यूं सर्किल स्थित एमजेडी कॉलेज के पास अपनी आइसक्रीम गाड़ी से बाइक लेकर कहीं चला गया था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन गणेश का पता नहीं चला और उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा था।शनिवार सुबह करीब छह बजे मिखाला रोही में दिनेश के खेत में ट्रैक्टर चला रहे ड्राइवर ने उन्हें सूचना दी कि खेत में एक बाइक खड़ी है। दिनेश अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ खेत पहुंचे, जहां खेत में बने कमरे में गणेश का शव फंदे पर लटका मिला। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके से गणेश का मोबाइल और एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। सुसाइड नोट में सुदखोरों पर परेशान करने की बात भी सामने आयी है।





















