बीकानेर। कोटगेट क्षेत्र में रोंग साईड से स्कूटी सवार द्वारा बाइक को टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र के रोशनी घर चौराहे पर 29 मई की की है। इस सम्बंध में जस्सुसर गेट के बाहर रहने वाले किशनलाल गहलोत ने एक्टिव चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि एक्टिव चालक रोंग साईड से आते हुए लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गिर गया और चोटिल हो गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





















