बीकानेर। बीकानेर शहर में लगातार अपराध बढ़ते जा रहे है। चोरी से लेकर हत्या तक की घटनाएं आये दिन हो रही है। अब तो ऐसे बदमाश हो गये है जो दुकानों से सामान लेकर बिना रुपये भाग जाते है। ऐसी ही घटना रविवार को मुरलीधर रोड पर विवेक बाल स्कूल के पास आचार्य स्टोर पर दो युवक आये और दुकानदार से करीब 12450 रुपये का सामान लिया और भाग गये। दोनों ने पहले दुकानदार से सामान लिया बाद में धीरे से मौके से फरार हो गय। दुकानदार योगेश्वर आचार्य ने तुरंत इसकी शिकायत नयाशहर थाना में दी है। ये सारी घटना दुकान में लगे सीसीटीव कैमरे में कैद हो गई है। आचार्य ने थानाधिकारी को दी शिकायत में कहा कि ऐसे लोगों पर सख्त कार्यवाही की जाये जिससे की आगे ऐसी घटना किसी ओर के साथ नहीं हो।





















