टीम क्लीन कैप्सूल संडेज़ बीकानेर द्वारा PBM अस्पताल के OPD 16 में सफाई एवं पौधारोपण अभियान चलाया गया।
इस अभियान में हमारे साथी फार्मासिस्ट योगेन्द्र प्रजापत, रवि कड़वासरा, सोनाली शर्मा, रितिक मोदी और अनीश विश्वनोई के साथ नर्सिंग साथी व पैरामेडिकल स्टाफ भी सक्रिय रूप से शामिल रहे। साथ ही PBM अस्पताल की निशुल्क रिक्शा सेवा टीम ने भी महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
अभियान के तहत अस्पताल परिसर में सफाई की गई और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ पौधे लगाए गए। टीम के सदस्यों ने मरीजों एवं आमजन को स्वच्छता, पर्यावरण और जनसहयोग के महत्व के बारे में जागरूक किया।
यह अभियान अब हर रविवार सुबह 7 से 9 बजे तक नियमित रूप से चलाया जाएगा ताकि बीकानेर को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ बनाया जा सके।
























