बीकानेर। शहर में झपटमार गैंग एक बार फिर सक्रिय हो गया है। आये दिन राह चलते लोगों के हाथों से मोबाइल और पर्स छीनकर बाइक सवार फरार हो रहे हैं। पुलिस की लगातार कोशिशों के बावजूद झपटमार अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
नवीनतम मामला नयाशहर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, जनता प्याऊ के पास एक महिला पैदल चल रही थी। तभी तेज रफ्तार में एक बाइक सवार आया, जिसने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। उसने महिला के हाथ से मोबाइल झपट लिया और मौके से भाग निकला।
























