बीकानेर। सेंट्रल जीएसटी टीम ने बीकानेर में बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर रोड पर एक कंटेनर से बिना बिल का पान मसाला और जर्दा पकड़ा। जब्त किए गए माल की कीमत करीब 63 लाख रुपये आंकी गई है।
विभाग ने इस मामले में 59.06 लाख रुपये का जुर्माना वसूला और 29.53 लाख रुपये की कर देयता भी तय की है। यह कार्रवाई प्रधान आयुक्त सु. अनंत कृष्णन और अपर आयुक्त मुकेश कटारिया के निर्देश पर अधीक्षक संजय कुमार सोनी के नेतृत्व में की गई।
जोधपुर जीएसटी टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई में निरीक्षक अतुल गोयल, कार्यकारी सहायक सूर्यप्रकाश बिश्नोई, हेड हवलदार महेश कुमार, निजी सहायक मोहित गोस्वामी और कन्हैयालाल देवड़ा शामिल रहे। विभाग का कहना है कि आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
























