बीकानेर | जरूरतमंद परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को उच्च शिक्षा व प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए शुरू की गई अनुप्रति कोचिंग योजना में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 14 सितंबर निर्धारित है। पात्र अभ्यर्थियों एसएसओ पोर्टल के जरिए निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। योजना के तहत जिन अभ्यर्थियों के परिवार की वार्षिक आय 8 लाख से कम हो ऐसे एससी, एसटी, ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, अल्पसंख्यक वर्ग के सदस्य एवं विशेष योग्यजन को प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों के जरिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग का प्रावधान किया गया है। विभिन्न तरह की 14 प्रतियोगी परीक्षा में राज्य के 30 हजार विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के जरिए होगा। चयनित अभ्यर्थियों को जेईई- नीट सहित क्लैट, रीट आदि परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी कराई जाएगी।
























